अबू धाबी चेस फेस्टिवल में आराध्य को पहला रैंक
धनबाद, अगस्त 21 -- बरोरा, प्रतिनिधि। अबू धाबी में आयोजित 32वें अबू धाबी इंटरनेशनल चेस फेस्टिवल में भारत के 13 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी आराध्य राय ने रैंक-1 हासिल कर देश का नाम रोशन किया है। मूल रूप से भोजपुर (बिहार) निवासी और धनबाद के बरोरा (मंदरा) निवासी विजय यादव के भतीजे आराध्य की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। अबू धाबी चेस क्लब एंड माइंड गेम्स की ओर से आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कक्षा आठवीं के छात्र आराध्य पूर्व में फिडे वर्ल्ड स्कूल चेस चैंपियनशिप 2025 में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनके पिता बिक्रम कुमार बहरीन में कार्यरत हैं। आराध्य की शानदार सफलता पर मंदरा-बरोरा और भोजपुर के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.