अबूझ हाल में लगी आग से साठ बीघे में जंगल जलकर राख
मिर्जापुर, मई 19 -- पटेहरा। लालगंज वन क्षेत्र के अमोई बीट में सोमवार की दोपहर 12 बजे अचानक वन क्षेत्र से धुआं उठने लगा। यह देख ग्रामीण चौक गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं थाना संतनगर के एसआई दिनेश कुमार श्रीवास्तव दमकल के साथ पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से वन विभाग की तरफ से रोपित कट सागौन, बबूल, सेमिया, ककोर समते झाड़ियां जलकर राख हो गईं। तेज हवा के कारण आग की लपटों से निकली चिनगारी से आग तेजी से फैल रही थी। चिलचिलाती धूप में वनकर्मियों का ग्रामीणों ने सहयोग कर आग पर कुछ देर में काबू पा लिए। वन क्षेत्र में आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई। वन दरोगा पिंटू यादव ने बताया कि कोई राहगीर धूम्रपान कर जलती हुई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.