अबूझ हाल में दो मंजिला दुकान में लगी आग
भदोही, मई 19 -- भदोही, संवाददाता। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के आनंदडीह बाजार में रविवार की देर रात दो मंजिला दुकान में आग लग गई। इस दौरान लाखों रुपये का कपड़ा और अन्य सामान जल गया। दमकल कर्मियों ने किसी तरह कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना के कारण बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा। उक्त बाजार में ओपी केसरवानी की कपड़े की दुकान है। रविवार की देर शाम रोज की तरह दुकान बंद कर भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए। इस बीच देर रात करीब दो बजे अचानक दुकान से आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना देने के बाद आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। दुकानदार ने बताया कि बिजली के शार्ट सर्किट से दुकान में आग लगी होगी। उन्होंने बताया कि दुकान में रखा लाखों रुपये का कपड़ा, फर्नीचर और अन्य साम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.