भदोही, अप्रैल 3 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद।नगर के वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर निवासी 22 वर्षीय ऊषा देवी नामक विवाहिता की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। मामले की जानकारी मायके वालों ने पुलिस को दी। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया। वार्ड में मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। थाना क्षेत्र के उक्त वार्ड निवासी कुलदीप गौतम मजदूरी करके जीविकोपार्ज करते हैं। उनकी शादी एक साल पहले ऊषा के साथ हुई थी। बुधवार को उनकी पत्नी घर में रसोई गैस पर भोजन बना रही थीं। उसी दौरान अचानक उनकी साड़ी में आग लग गई। जब तक चीख पुकार सुनकर स्वजन पहुंचे, तब तक काफी झुलस चुकी थी। आनन-फानन में आग पर काबू पाकर विवाहिता को एक निजी अस्पताल और फिर वहां से सीएचसी में भर्ती कराया गया। आराम ना मिलने पर जिला अस्पताल ज्ञानपुर रेफर कर दिया गया था। ...