भदोही, जून 17 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के तुंरतापुर (चकमानधाता) गांव में पति-पत्नी मंगलवार की सुबह कमरे में अचेत मिले। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने 23 वर्षीय गर्भवती नीलम देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि 25 वर्षीय पति सूबेदार गौतम को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर। उधर, मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। दोनों के फांसी लगाने की बात दबी जुबां से लोग कह रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उक्त गांव निवासी कड़ेदिन के बेटे सूबेदार गौतम की 25 जून 2025 को शादी नीलम से हुई थी। वे मजदूरी करने का काम करते हैं। सोमवार की रात को भोजन के बाद दोनों अपने कमरे में सोने चले गए। यह भी पढ़ें- सुरहिया बस्ती में महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत मंगलवार की सुबह काफी देर तक उनके ना उठने पर स्वजनों को चिंता हुई। परिजनों ने कमरे में जाकर देखा...