भदोही, अप्रैल 20 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लक्ष्मणिया गांव निवासी 40 वर्षीय विवाहिता रंजू देवी की रविवार रात मौत हो गई। वाराणसी में उनका इलाज चल रहा था। मां ने ससुराल के लोगों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। औराई गांव निवासी सुखलाल यादव की पत्नी चमेला देवी ने तहरीर में कहा कि बेटी रंजू देवी की शादी 2006 में लक्ष्मणिया गांव निवासी सुनील कुमार यादव के साथ हुई थी। दोनों को तीन बच्चे हैं, बड़ी बेटी ननिहाल में उनके साथ रहती है जबकि दो बच्चे मां के साथ रहते थे। आरोप लगाया कि पति, ससुर, सास समेत पूरा परिवार बेटी को प्रताड़ित करता था। जिससे वह मानिसक रूप से परेशान चल रही थी। आरोप था कि खाने में कुछ विषैला पदार्थ गत दिनों दे दिया था, जिससे बेटी की तबीयत खराब हो गई। वाराणसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कहा कि बेटी की तबीयत बिगड...