अबु धाबी की नजर इस बैंक पर, हिस्सेदारी खरीदने की चर्चा; आज 9% चढ़ा स्टॉक
नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- Bandhan Bank Share: आज मंगलवार को बंधन बैंक के शेयरों की कीमतों में 9 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली। इस उछाल के पीछे की वजह एक नई खबर को माना जा रहा है। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अबु धाबी के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर और उप प्रशासक तहनून बिन जायद अल नाहयान की इनवेस्टमेंट कंपनी IHC की नजर बंधन बैंक के प्रमोटर बंधन फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (BFSL) में हिस्सेदारी खरीदने पर है। दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरुआती चरण में है। बता दें, BFSL की बंधन बैंक में एक तिहाई से ज्यादा की हिस्सेदारी है। आज मंगलवार को बंधन बैंक के शेयर 161.80 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 9 प्रतिशत से अधिक की उछाल के बाद 171.55 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- TCS और वेदांता के डिविडेंड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.