पलामू, फरवरी 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026 का बजट अबुआ दिशोम, अबुआ राज बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए स्नातकोत्तर हिंदी गोल्ड मैडलिस्ट रंजन कुमार यादव ने कहा की मूल भावना को साकार करने वाला दूरदर्शी एवं जनकल्याणकारी दस्तावेज है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में यह बजट राज्य की पहचान, अस्मिता और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम है। यह बजट युवाओं, किसानों, महिलाओं,आदिवासी-मूलवासी समुदायों तथा वंचित वर्गों के समग्र सशक्तिकरण पर केंद्रित है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार सृजन और आधारभूत संरचना के विकास को प्राथमिकता देकर सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, सिंचाई और पेयजल योजनाओं का विस्तार अबुआ दिशोम के गांव-गांव...