अबुआ जाति-निवासी प्रमाण पत्र अभियान के तहत हंसडीहा में लगा विशेष शिविर
दुमका, जून 21 -- हंसडीहा प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के निर्देशानुसार संचालित अबुआ जाति-निवासी प्रमाण पत्र अभियान के तहत हंसडीहा स्थित प्राथमिक विद्यालय हंसडीहा एवं राजकीयकृत उच्च विद्यालय हंसडीहा में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। शिविर के दौरान कुल 122 आवेदन प्राप्त हुए। लाभुकों के दस्तावेजों की जांच एवं सत्यापन के उपरांत हंसडीहा पंचायत की मुखिया आशा हेम्ब्रम के द्वारा जाति एवं निवासी प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुखिया आशा हेमब्रम ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि सभी नागरिक अपने आवश्यक दस्तावेज समय पर बनवाएं तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जाति, निवासी एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रमाण पत्रों को अद्यतन रखें। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.