अबुआ आवास के सैकड़ों लाभुकों की लंबित किस्तों का अविलंब हो भुगतान
गिरडीह, मई 31 -- डुमरी। डुमरी के जिप सदस्या सुनीता कुमारी ने उपायुक्त को पत्र प्रेषित कर डुमरी प्रखंड के अबुआ आवास योजना के सैकड़ों लाभुकों की लंबित किस्तों का अविलंब भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है। पत्र में कहा है कि डुमरी प्रखंड की 37 पंचायतों में अबुआ आवास योजना के तहत स्वीकृत सैकड़ों आवासों के लाभुक आज भी विभिन्न किस्तों की राशि प्राप्त होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वीकृत 1649 आवासों में से 373 लाभुकों को तृतीय किस्त तथा 1107 लाभुकों को चतुर्थ किस्त की राशि अब तक प्राप्त नहीं हुई है। वहीं वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 4041 आवासों में 1947 लाभुक प्रथम किस्त, 2148 लाभुक द्वितीय किस्त तथा 3279 लाभुक तृतीय किस्त की राशि के भुगतान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सुनीता कुमारी ने कहा कि अधिकांश लाभुक गरीब एवं आर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.