गढ़वा, मार्च 17 -- रमना, प्रतिनिधि। राज्य सरकार की अति महत्वकांक्षी अबुआ आवास योजना का निर्माण कार्य राशि के अभाव में प्रखंड में ठप पड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2023-24 में शुरू हुए 549 अबुआ आवास में 306 और 2024-25 में शुरू हुए प्रखंड के कुल 593 अबुआ आवास में से महज 157 लाभुकों के खाते में ही तीसरे किस्त की राशि भेजी गई है। राशि के अभाव में 679 अबुआ आवास के छत ढलाई का कार्य आज भी अधूरा है। इधर 13 दिसंबर 2025 के बाद से आवंटन के अभाव में राशि लाभुकों के खाते में नहीं भेजी जा रही है। उक्त कारण ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण कार्य पर प्रतिकूल असर देखा जा रहा है। विदित हो कि तीसरे किस्त के रूप में लाभुकों को एक लाख रुपया सरकार की ओर से छत ढलाई का कार्य पूर्ण कराने के लिए दी जाती है। आलम यह है कि पिछले तीन माह से राशि नहीं मिलने के का...