गंगापार, मार्च 5 -- रंगों का महापर्व होली क्षेत्र में दो दिनों तक पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। बड़े-बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल व रंग लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। हथिगहां, कौड़िहार, मंसूराबाद, आनापुर, नवाबगंज और श्रृंग्वेरपुर समेत आसपास के गांवों में होली का विशेष उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर युवाओं और ग्रामीणों ने पारंपरिक कपड़ा फाड़ होली का भी आनंद लिया, जिससे माहौल पूरी तरह रंगों और उमंग से सराबोर रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में बुजुर्गों और युवाओं ने मिलकर पारंपरिक होली गीत गाए और पुराने समय की यादों को ताजा किया। ढोलक-मंजीरे की थाप पर गूंजते फाग गीतों ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। पूरे दिन लोग एक-दूसरे के घर जाकर रंग-गुलाल लगाते रहे और मिठाइयों के साथ त्योहार की खुशियां बांटी।

हि...