गंगापार, मार्च 1 -- रंगों का त्योहार होली नजदीक आते ही बाजार पूरी तरह सज गए हैं। हथिगहां, कौड़िहार, मंसूराबाद, आनापुर, नवाबगंज आदि बाजारों में अबीर-गुलाल, रंग-बिरंगी पिचकारियां, बच्चों के लिए आकर्षक मास्क और तरह-तरह की टोपी से दुकानें पट गई हैं। सुबह से देर शाम तक खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है और कारोबारियों के चेहरे पर रौनक लौट आई है। इस वर्ष खासतौर पर हर्बल और प्राकृतिक रंगों की मांग बढ़ी है। लोग केमिकल युक्त रंगों से बचते हुए त्वचा के लिए सुरक्षित गुलाल खरीद रहे हैं। बच्चों के लिए कार्टून और सुपरहीरो थीम वाली पिचकारियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। छोटे टैंकर, प्रेशर गन और बैटरी से चलने वाली पिचकारियों की बिक्री तेज है। मिठाई की दुकानों पर भी चहल-पहल बढ़ गई है। गुझिया, मठरी, नमकीन और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों के ऑर्डर बुक होने लगे हैं...