सिद्धार्थ, मार्च 1 -- डुमरियागंज। होली पर्व से पूर्व शनिवार को कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने पारंपरिक तरीके से एक-दूसरे को रंग, गुलाल और अबीर लगाकर होली का जश्न मनाया। बार भवन के सामने एकत्रित अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली खेलने की शुरुआत की और गले मिलकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद देर शाम तक अधिवक्ता आपसी भाईचारे और सौहार्द का परिचय देते हुए रंग-गुलाल लगाते रहे। अधिवक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से आपसी सौहार्द, भाईचारा और सकारात्मक वातावरण बनता है, जो न्यायिक कार्यों के साथ-साथ सामाजिक समरसता के लिए भी आवश्यक है। इस दौरान अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव, शैलेन्द्र रावत, सुभाषचंद्र विश्वकर्मा, रजनीश पाण्डेय, राजीव अग्रहरि, सोनू यादव, सरस श्रीवास्तव, मिथलेश यादव, प्रवीण श्रीवास्तव, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्...