चंदौली, मार्च 5 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद चहनियां विकास क्षेत्र में बुधवार को होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। कैलावर स्थित आवास पर होली पर्व पर सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव को विधान सभा क्षेत्र के लोग पहुंचकर अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी।इस दौरान विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव कहा कि होली हमारी संस्कृति की मजबूतर धरोहर है। यह पर्व एक दूसरे को जोड़ने की सीख देता है। कहा कि द्वेष भावना को भुलाकर एक दूसरे से प्रेम का संदेश यह पर्व देता है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र सहित जिलेभर के लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही क्षेत्र के चहनियां कस्बा सहित क्षेत्र के बाजारों बलुआ, टाण्डा, मारूफपुर, रामगढ़, मोहरगंज, पपौरा सहित गांवो में होली का पर्व एक दूसरे को होली की बधाई दी। इस दौरान अनिल यादव, जिला पंचायत सदस्य रविन...