दुमका, मार्च 3 -- रामगढ़ प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जामा विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ लुईस मरांडी भी शामिल हुई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने जमकर फगुआ के गीत गाए। विधायक डॉ लुईस मरांडी ने सभी उपस्थित लोगों को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार सभी जाति धर्म से ऊपर उठकर मनाए जाने वाला पर्व है। इसमें सभी लोग आपसी द्वेष भुलाकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते है। उन्होंने शांति एवं सोहार्द पूर्ण ढंग से होली का त्योहार मनाने की अपील की। जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल ने सभी लोगों से रामगढ़ प्रखंड में आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने का अनुरोध किया। इस दौरान फगु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.