फिरोजाबाद, मार्च 8 -- भारतीय जन सेवा समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को लिटिल इंटरनेशनल स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथियों ने चिकित्सा, शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि अबला नहीं तूफान हैं, नारी भारत की शान हैं। मुख्य अतिथि महापौर कामिनी राठौर ने शुभारंभ करते हुए कहा कि वर्तमान में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। महिलाएं अब अबला नहीं बल्कि तूफान है और भारत की शान हैं। शिक्षिका कल्पना राजौरिया ने कहा कि महिलाएं भी प्रत्येक विभाग में अग्रिम स्थान बना रही हैं। सीमा अग्रवाल ने कहा हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे आना चाहिए और पुरुषों से कंधे से कंधा मिलकर कार्यों को अंजाम देना चाहिए। डॉ. मनोरमा गुप्ता ने कहा कि विश्व में आज मह...