गढ़वा, जून 11 -- गढ़वा, संवाददाता। जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) के तहत मतदाताओं का शत प्रतिशत मैपिंग नहीं हुआ है। जिलांतर्गत गढ़वा 80 विधानसभा क्षेत्र में 80.62 और भवनाथपुर 81 विधानसभा क्षेत्र के 81.23 प्रतिशत मतदाताओं का ही मैपिंग हुआ है। जिलांतर्गत दोनों विधानसभा क्षेत्र में कुल 8 लाख 62 हजार 209 मतदाता हैं। उनमें अबतक एक लाख 64 हजार 400 मतदाताओं का मैपिंग नहीं हुआ है। मालूम हो कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में कुल 4 लाख 26 हजार 685 मतदाता हैं। उनमें अबतक तीन लाख 44 हजार 13 मतदाताओं का मैपिंग हो चुका है। बाकी 82 हजार 672 मतदाताओं का मैपिंग अबतक नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- राज्यभर मतदाताओं की मैपिंग में रांची सबसे पीछे, 34 फीसदी बाकी उसी तरह भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 4 लाख 35 हजार 524 मतदाता हैं। उनमें तीन लाख 53 हजार 796 मत...