गढ़वा, फरवरी 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत विभिन्न प्रखंडों में चल रहे फाइलेरिया रोधी अभियान के तहत अबतक करीब 60 हजार लोगों को दवाइयां दी गई। अभियान की शुरूआत मंगलवार से की गई थी। विभाग के अनुसार गढ़वा प्रखंड में 12 हजार 800, मेराल में 11 हजार 300, नगर ऊंटारी में 12 हजार 700, भवनाथपुर में 8800, रंका में 11 हजार और गढ़वा शहरी क्षेत्र में 2500 लोगों को फाइलेरियारोधी दवा दी जा चुकी है। यह अभियान अगले 25 फरवरी तक चलेगा। अभियान के तहत पहले दिन जिलेभर के आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, सार्वजनिक स्थानों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बनाए गए 1007 बूथों पर दवा प्रशासकों द्वारा लोगों को दवा की खुराक खिलाई गई थी। 11 से 25 फरवरी तक दवा प्रशासक घर-घर जाकर उन लोगों को दवा खिलाएंगे, जो पहले दिन दवा लेने से वंचित रह जाएंग...