जमशेदपुर, मार्च 28 -- पूर्वी सिंहभूम के तीन नगर निकायों के 24 प्रत्याशी अबतक चुनाव खर्च का फाइनल हिसाब जमा नहीं कर पाए हैं। इनमें सबसे अधिक हिसाब नहीं जमा करने वाले प्रत्याशी मानगो नगर निगम क्षेत्र के हैं। मानगो के 20 प्रत्याशियों ने हिसाब नहीं जमा किए हैं। इनमें एक मेयर प्रत्याशी पार्वती देवी भी शामिल हैं। जहां तक जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत की बात है तो इनके दो-दो प्रत्याशी चुनाव का फाइनल हिसाब जमा करने में विफल रहे हैं। खास बात यह है कि 24 में से 23 वार्ड सदस्य ही हैं। इनमें मानगो के 19, जुगसलाई के दो और चाकुलिया के दो उम्मीदवार शामिल हैं। हालांकि हिसाब जमा नहीं करने वालों के लिए तबतक एक मौका है, जबतक इस पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दस्तखत नहीं कर देते हैं। उनके दस्तखत कर देने के बाद इस रिपोर्ट को राज्य निर्वाचन ...