गढ़वा, दिसम्बर 20 -- जिलांतर्गत भवनाथपुर प्रखंड में अब तक एक धान क्रय केंद्र की शुरुआत हुई है। उक्त धानक्रय केंद्र में 300 क्विंटल धान की खरीदारी हो चुकी है। सिंदुरिया पैक्स के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद सिन्हा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र पर सीसीटीवी और बिजली की व्यवस्था नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि तीन किसानों से धान की खरीदारी अब तक की गई है। जिलांतर्गत मेराल प्रखंड के तीन पैक्स में धान खरीद की शुरुआत शुक्रवार को हुआ। गेरुआ पंचायत में जिला सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन, मुखिया अनिल चौधरी, वीरेंद्र नाथ तिवारी, प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी और पैक्स अध्यक्ष आशीष कुमार चौबे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उसी तरह व्यापार मंडल गेरुआ सोती पैक्स में जिला सहकारिता पदाधिका...