अबकी 31 अक्तूबर तक ही मिलेगी छात्रवृत्ति की पहली किस्त
प्रयागराज, अगस्त 2 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश के संस्कृत विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए आवेदन शनिवार से शुरू हो गए हैं। खास बात यह है कि इस साल विद्यार्थियों के खाते में 31 अक्तूबर तक ही पहले सेमेस्टर की छात्रवृत्ति की धनराशि भेज दी जाएगी। पिछले साल पहली बार ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने के कारण दस फरवरी से 26 मार्च तक धनराशि भेजी जा सकी थी।
आवेदन प्रक्रिया माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से संस्कृत विवि के रजिस्ट्रार, सभी जेडी और डीआईओएस को भेजी समय-सारिणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन और विद्यालय में संलग्नक के साथ आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। प्रधानाचार्य एक से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.