आगरा, मार्च 1 -- आंवलखेड़ा के गांव नयावास निवासी हरेंद्र जीतू चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गरुण चोटी पर भगवा ध्वज फहराने के बाद अब अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराने को तैयार हैं। किलिमंजारो की ऊंचाई 19341 फीट हैं। हरेन्द्र के मिशन का उद्देश्य स्वामी विवेकानंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्र निर्माणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का है। पर्वतारोही हरेंद्र जीतू चौहान के पिता रोशन सिंह चौहान और मां उर्मिला देवी ने अपने बेटे के इस निर्णय पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बेटे को इस मुश्किल चढ़ाई को सफलतापूर्वक चढ़ने के लिए और भारत का झंडा वहां फहराने के लिए खूब सारा आशीर्वाद और साहस दिया। हरेंद्र के पर्वतारोहण के इस जुनून को उनके भाई इंजीनियर किशन सीटू चौहान भी सपोर्ट कर रहे हैं। हरेन्द्र 2 मार्च को ...