संवाददाता, अगस्त 2 -- यूपी के लखनऊ में प्रेम प्रसंग में बाधा बनी पत्नी अंजलि सिंह (26) की घर में हत्या करने के बाद आरोपी पति उमेंद्र प्रताप सिंह ने परिजनों, प्रेमिका के साथ मिलकर शव को इटौंजा इलाके में पुल से गोमती नदी में फेंक दिया था। आरोपी उमेंद्र अंजलि के मायके पक्ष के लोगों के साथ पत्नी की तलाश करने का नाटक करता रहा। मायके पक्ष के लोगों ने आरोपी पति के शरीर पर नाखूनों के ताजे निशान देखे तो उन्हें उस पर शक हो गया। मायके पक्ष के लोगों ने रहीमाबाद थाने में आरोपी पति समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी पति ने हत्या की बात कबूल कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव नदी में फेंकने की बात कबूल की। उन्नाव दही के सोनिक निवासी पुष्पेंद्र सिंह के मुताबिक बहन अंजलि सिंह का विवाह रहीमाबाद सहिजना क...