क्योंझर (ओडिशा), अक्टूबर 24 -- ओडिशा के क्योंझर जिले के एक गांव में विवाहेतर संबंध के संदेह में 26 वर्षीय एक पुरुष और 24 वर्षीय एक विवाहित महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। इतना ही नहीं, उन्हें जूते की माला पहनाकर सड़कों पर घुमाया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना 21 अक्टूबर को आनंदपुर थाना क्षेत्र के सदांगी गांव में घटी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया कई बार पोस्ट किया गया। महिला के पति को बुलायाशिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला के पति और दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आनंदपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक फणींद्र नायक ने बताया कि काम से लौटते समय व्यक्ति महिला के घर पर 'हंडिया' (स्थानीय मादक पेय) पीने के लिए रुका था। उन्होंने बताया कि हालांकि, स्थानीय लोगों ने उन्हें अकेला देखा और उन पर विवाहेतर सं...