नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- इतना बड़ा साम्राज्य बनाना कि उसके भविष्य पर पूरी दुनिया की भविष्य टिकी हो, फिर एक झोंके में कुछ ऐसा हो कि सब कुछ छीन जाए! Nvidia के को फाउंडर जेन्सन हुआंग की मौजूदा स्थिति कुछ ऐसी ही है। उनके एक के बाद एक अफेयर की खबरों ने पूरी दुनिया में खलबली मचाई है। हालात यहां तक पहुंच गए कि ना सिर्फ खुद सामने आकर गलती मानी, बल्कि अब कंपनी के सभी पदों से भी इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में क्या आपके मन में भी यह सवाल हैं कि जब इतनी बड़ी कंपनी का मालिक पद से इस्तीफा देता है, या देने वाला होता है तो उसके मन में आखिर क्या चल रहा होता है? ब्लूमबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में इसकी तहकीकात करने की कोशिश की है। रिपोर्ट की माने तो आखिरी कुछ दिनों में जेन्सन हुआंग पूरी तरह टूट चुके थे। हफ्तों तक लंबा संघर्ष करने के बाद बुधवार देर रात उन्होंने बि...