चतरा, जुलाई 8 -- चतरा, विधि संवाददाता। अपर जिला सत्र न्यायाधीश चतुर्थ सूरज प्रकाश ठाकुर की अदालत ने बुधवार को एनडीपीएस केस के अभियुक्त कुंदा थाना क्षेत्र के पिंजा गांव निवासी गोपाल कुमार यादव पिता नागेश्वर यादव को 10 वर्ष की कठिन का कारावास की सजा तथा एक लाख जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर एक वर्ष की अधिक सजा भुगतना होगा। इस केस के अपर लोक अभियोजक नंदलाल सिंह ने कुल 7 गवाहो की गवाही करा कर अभियुक्त को सजा के अंजाम तक पहुंचाया ।आगे उन्होंने बताया कि यह मामला सदर थाना कांड संख्या 164 /2019 दिनांक 7.6 2019 का है। घटना के दिन पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी उस सूचना के आधार पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए शाम के 7:30 बजे न एच 99 में लडकूआ मोड़ के पास जलेद जाने वाले रास्ते के समीप पहुंचे। वहां पहुंचने पर पुलिस सतर्क हो गई। इसके ब...