रुडकी, सितम्बर 2 -- लक्सर, संवाददाता। नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री से जुड़े दो मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहे केमिस्ट को पुलिस ने बदायूं जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर वांछित आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। पुलिस टीम ने मंगलवार को बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से आरोपी धर्मेंद्र निवासी ग्राम दियोरीजीत, थाना बिनावर, जनपद बदायूं को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...