गुमला, अप्रैल 8 -- गुमला। । गुमला और सिसई पुलिस ने नशे के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को अफीम और गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। हालांकि इस मामले की पुलिस प्रशासन द्वारा इस मामले में कुछ बताने से परहेज किया जा रहा है। जानकारी के गुमला बाईपास स्थित एक होटल के संचालक, नागफेनी स्थित साहू ढाबा के संचालक और एक अन्य युवक को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया है।इनके पास से करीब दो किलो से अधिक अफीम और तीन किलो गांजा बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात एसपी हरीश बिन जमां को गुप्त सूचना मिली थी कि गुमला और सिसई थाना क्षेत्र के कुछ होटलों में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री हो रही है। इसके बाद एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। जिसमें गुमला, सिसई पुलिस के साथ स्पेशल टीम भी शामिल थी।पुलिस ने तीनों आरोप...