गया, जुलाई 6 -- मोहनपुर पुलिस ने अफीम की खेती करने मामले के आरोपी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि साल 2024 में मसौंधा गांव में अफीम की खेती करने मामले के आरोपी सोमर सिंह को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। वन प्रक्षेत्र में खेती करने मामले सोमर आरोपी होने के बाद से फरार चल रहा था। इधर अन्य मामलों में लखैपुर से गफूर मियां, जोगिया से रविंद्र सिंह, सीतारामपुर से चंद्रिका यादव को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए सभी लोगों से आवश्यक पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...