बरेली, फरवरी 15 -- भमोरा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान देवचरा-बल्लिया रोड पर नहर पुलिया से एक युवक को 406 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सनी चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को उप निरीक्षक मनोज कुमार ने टीम के साथ भमोरा के डप्टा श्यामपुर निवासी रुम सिंह को गिरफ्तार किया। वह पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 406 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.