बदायूं, मार्च 21 -- मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 629 ग्राम अफीम बरामद की है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 3 लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही है। मामला बिसौली थाना क्षेत्र का है, जहां एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम सिचौली के रहने वाले धर्मेन्द्र पाल पुत्र जयवीर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 629 ग्राम नाजायज अफीम बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 लाख 15 हजार रुपये आंकी गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...