रांची, अगस्त 10 -- खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में जेएसएलपीएस और सहकारिता विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के सशक्तीकरण, बैंक लिंकेज, कृषि एवं गैर-कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों और सहकारिता विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर दिया। मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को एसएचजी से जोड़ने का निर्देश:

मंईयां सम्मान योजना उपायुक्त ने मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने और आरएफ के माध्यम से समूह के सदस्यों तक नियमित वित्तीय पहुंच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मुरहू और तोरपा प्रखंड में आ...