मुजफ्फर नगर, अप्रैल 9 -- मीरापुर। कस्बे में एक धार्मिक स्थल के समीप एक व्यक्ति द्वारा अफीम की खेती करने की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाने ले आई। पुलिस को मौके से खेत में गांजे के कुछ पौधे मिलें। बुधवार को मीरापुर पुलिस को किसी व्यक्ति ने एक पूर्व सभासद के परिवार के एक व्यक्ति द्वारा कस्बें के एक धार्मिक स्थल के समीप स्थित खेत में अफीम की खेती किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को खेत में गांजे के कुछ पौधे मिले। जिस पर पुलिस आरोपी व्यक्ति की पूछताछ के लिए थाने ले आई। पूछताछ करने के बाद खेत स्वामी को छोड़ दिया। उक्त मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले पर इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि अफीम की खेती की सूचना मिली थी जो कि फर्जी निकली। खेत में केवल 8-10 पौधे गांजे व भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.