मोतिहारी, जून 13 -- अरेराज, निप्र। गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के सरेया पाण्डेय टोला गांव में छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में अफीम, गांजा, डोडा व नकद राशि बरामद किया गया। मामले में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें जेल भेज दिया गया। गोविन्दगंज थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्रा ने बयान जारी कर बताया कि सरेया पाण्डेय टोला गांव के कुछ व्यक्ति अफीम, गांजा व डोडा के साथ गिरफ्तार हुए हैं। एसपी स्वर्ण प्रभात की गठित टीम ने गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के सरेया पाण्डेय टोला के कई घरों में छापेमारी की। इस दौरान 1.900 किलो अफीम, चार किलो गांजा, 1.100 किलो डोडा व 14 हजार 300 नकद बरामद हुआ। मामले में सरेया पाण्डेय टोला की सुनीता देवी, रिंकी कुमारी, सुनीता देवी व नन्हकी देवी उर्फ किरण देवी को गिरफ्तार कर लिया गया, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया...