नई दिल्ली, फरवरी 15 -- अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में 14-15 फरवरी 2026 को आयोजित इंडिया कॉन्फ्रेंस में शशि थरूर और प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े नामों की मौजूदगी ने खूब सुर्खियां बटोरीं। लेकिन असली चर्चा में तब आया जब शशि थरूर ने अपनी क्लासिक विटी स्टाइल में एक पोस्ट पर कॉमेंट किया और लिखा But not together, alas! (अफसोस, साथ में नहीं!)। अब उनक पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यूजर्स के बीच जमकर चर्चा का विषय बन गई। दरअसल, एक पोस्ट में शशि थरूर और प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को 'हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस 2026' के वक्ताओं के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। इस पर थरूर ने मजाकिया लहजे में लिखा कि But not together, alas! उनके इस पोस्ट से साफ हो गया कि दोनों ने सम्मेलन में अलग-अलग सत्रों को संबोधित किया और मंच साझा नही...