सोनभद्र, अप्रैल 19 -- दुद्धी। स्थानीय क्षेत्र के निवासी और उम्मीद फाउंडेशन के संस्थापक अफसार रजा को रक्त दान के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित नेशनल ब्लड डोनर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें साई वेलफेयर डेवलपमेंट ट्रस्ट के माध्यम से कोलकाता में आयोजित किए जा रहे एक भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। अफसार रजा की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। ​​यह कार्यक्रम एसडब्ल्यूडीटी ब्लड वॉरियर अवार्ड 2026 के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडब्ल्यूडीटी ब्लड वॉरियर अवार्ड पूर्व भारतीय क्रिकेट के कप्तान सौरव गांगुली के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 14 जून की शाम सोंदेपुर लोक संस्कृत भवन, उत्तर 24 परगना, कोलकाता, पश्चिम बंगाल में संपन्न होग...