हाजीपुर, जून 11 -- Bihar Top News: बिहार में एक भ्रष्ट कर्मचारी पर आर्थिक अपराध ईकाई ने शिकंज कस दिया है। हाजीपुर नगर परिषद के लेखापाल(अकाउंटेंट) मनीष कुमार के ठिकानों पर ईओयू की रेड चल रही है। अब तक की कार्रवाई में दो करोड़ से अधिक की संपत्ति की खबर मिल रही है। मनीष कुमार पर आय से अधिक संपत्ति मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके साथ ही कोर्ट के आदेश पर मनीष कुमार के हाजीपुर अवस्थित बागमली अवस्थित निवास एवं हाजीपुर नगर परिषद अवस्थित कार्यालय के आवास, सहित कुल 02 ठिकानों पर अलग-अलग टीम द्वारा तलाशी कार्रवाई प्रारम्भ की गई है। ईओयू सूत्रों से प्राप्त जानकारी के लेखापाल के विरूद्ध सत्यापन के क्रम में कुल दो करोड़ दो लाख 31 हजार 500 रुपये आय से अधिक संपत्ति अर्जन करने का प्रथम दृष्टया साक्ष्य पाये गये हैं। यह उनके ज्ञात आय से लगभग 208.57%...