भदोही, मार्च 27 -- भदोही, संवाददाता। सूबे की सरकार सत्तासीन दल के लोग नहीं, बल्कि अफसर चला रहे हैं। यही कारण है कि नौ वर्षों से प्रदेश का विकास ठप है। तहसीलों, थानों पर आम आदमी की सुनवाई नहीं हो रही है। उक्त बातें गुरुवार को सपा विधायक जाहिद बेग ने मलिकाना स्थित कैंप कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कही। कहा कि जिले में सपा सरकार ने ऐतिहासिक विकास कार्य कराए थे। सौ बेड का अस्पताल आज तक संचालित कराने का काम नहीं हुआ। सड़क निर्माण के नाम पर जनता का धन लूटा जा रहा है। इधर बनी नहीं कि उधर खराब हो जा रही है। जातिवादी सरकार के इशारे पर सूबे में दलितों, अल्पसंख्यकों के एनकाउंटर 95 फीसदी फर्जी हुए हैं। केंद्र सरकार की ओर से जारी आंकड़ों पर गौर करें तो प्रदेश में कानून का नहीं बल्कि जंगलराज कायम है। भाजपा के विधायकों, सांसदों, नेताओं की नहीं सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.