घाटशिला, अप्रैल 17 -- घाटशिला, संवाददाता। हजारीबाग में हुए ट्रेजरी घोटाले के बाद पूर्वी सिंहभूम के डीसी अलर्ट हो गए हैं। जिला के वित्तीय प्रबंधन को पटरी पर रखने के लिए डीसी कर्ण सत्यार्थी ने घाटशिला स्थित उप कोषागार का निरीक्षण किया। उन्होंने कोषागार में संचालित विभिन्न प्रक्रियाओं की जांच की। पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नियमों के कड़ाई से अनुपालन पर जोर दिया। उपायुक्त ने कहा कि कोषागार जिला प्रशासन की वित्तीय गतिविधियों का केंद्रीय तंत्र है। इसलिए हर भुगतान और निकासी निर्धारित नियमों के अनुरूप ही होनी चाहिए। उन्होंने कोषागार पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों द्वारा पेश विपत्रों की सावधानीपूर्वक जांच करें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि या अनियमितता की संभावना न रहे। यह भी पढ़ें- ट्रेजरी में गड़बड़ी रोकने के लि...