अफसर एवं कर्मचारी संगठनों के बीच हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
काशीपुर, अगस्त 22 -- जसपुर। राज्य की नगर निकायों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शासन स्तर पर हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। देहरादून से लौटे उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री महेंद्र राही ने शनिवार को बैठक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंचायतीराज निदेशालय में शहरी विकास सचिव नितेश झा, निदेशक विनोद गोस्वामी और सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भागवत प्रसाद मकवाना की मौजूदगी में प्रदेश कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार राजौर ने कर्मचारी हितों से जुड़ी कई मांगें उठाईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.