लातेहार, दिसम्बर 30 -- लातेहार प्रतिनिधि। लातेहार जिला कृषि कार्यालय विभाग राज्य स्तर पर जारी प्रदर्शन सूची में 24वें स्थान पर पहुंच गया है। विभाग की इस स्थिति के पीछे लगातार हो रहे जिला कृषि पदाधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन को प्रमुख कारण माना जा रहा है। बार-बार नेतृत्व परिवर्तन के कारण न केवल विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा, बल्कि कर्मियों को भी कार्य संचालन में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थितियां है कि संबंधित विभाग अंतर्गत कार्यरत कई कर्मियों का वेतन भी भुगतान नहीं हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले छह माह के कार्यकाल में जिला कृषि कार्यालय में चार बार प्रभारी पदाधिकारी बदले गए। जुलाई माह में तत्कालीन जिला कृषि पदाधिकारी अमृतेश कुमार सिंह के स्थानांतरण के बाद वर्तमान जिला कृषि पदाध...