लखनऊ, मार्च 25 -- लखनऊ में बेहतर आवास की चाह में लाखों रुपये खर्च कर जानकीपुरम विस्तार के द्वारिका विहार कॉलोनी में सात साल पहले लोगों ने घर लिए। कॉलोनाइजर ने सतही सड़क दी। बाद में बेहतर सड़क देने का वादा किया। आश्वासन को सात साल बीत गए, इस दरम्यान सड़क पूरी उखड़ गई। बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। स्थानीय लोगों ने इसे बनवाने के लिए नगर निगम से लेकर जनप्रतिनिधियों की चौखट पर दस्तक दी। किसी ने नहीं सुनी तो लोगों ने खुद चंदा लगाकर सड़क बनवानी शुरू कर दी। द्वारिका विहार कॉलोनी के सी विंग की सात साल पहले हल्के डामर की बनी सड़क का कहीं अता-पता नहीं। पिछले साल जनवरी में जल निगम ने सीवर लाइन बिछाने के लिए पूरी सड़क खोद दी। सीवर लाइन डालने के बाद गड्ढे पर मिट्टी डाल कर ढंक दिया, जिससे आवाजाही में दिक्तत होने लगी। बारिश में घरों से निकलना बंद हो गया। तब सड...