लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 7 -- लखीमपुर, संवाददाता। बेहजम पैला में बन रहे मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल का छज्जा गिरने का मामला तूल पकड़ रहा है। छज्जा गिरने से दो मजूदर जख्मी हो गए थे। यहां चल रहे निर्माण कार्य में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे हैं। इस मामले में निर्माण स्थल पर पहुंचे विधायक सौरभ सिंह सोनू ने जब जिम्मेदार अफसरों को फोन लगाया तो उधर से हादसे की जानकारी न होने की बात कही गई। इस पर विधायक भड़क गए और कहा कि गैर जिम्मेदार बयान मत दीजिए। अब इसकी शिकायत वह मुख्यमंत्री से करेंगे। वहीं इस प्रकरण में अब बीएसए ने डीसी निर्माण आलोक मौर्य और बीईओ बेहजम को मौके पर जाकर जांच कर रिपोर्ट मांगी है। पैला गांव में मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल का निर्माण चल रहा है। करीब 22 करोड़ की लागत से चल रहे निर्माण में एक दिन पहले अचानक छज्जा गिरने से दो मज...