रांची, मार्च 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 13वें दिन स्वास्थ्य विभाग के अफसरों पर गलत व भ्रमित करने वाले जवाब देने का आरोप लगाया गया। तारांकित प्रश्न के जरिए झामुमो विधायक सुदीप गुड़िया ने रेफरल अस्पताल तोरपा में प्रसूति रोग एवं एनेस्थेसिया विशेषज्ञ की पदस्थापना पर सवाल पूछा था। सरकार के जवाब से नाराज विधायक ने कहा कि विभाग के अफसरों के द्वारा पूरी तरह गलत जवाब दिया गया है। अस्पताल में कोई पोस्टिंग नहीं है। मंत्री इरफान अंसारी ने सवाल के जवाब में कहा कि डॉक्टरों की कमी है। थोड़ा इंतजार करें, दोनों डॉक्टर उपलब्ध कराएंगे। मंत्री ने कहा कि 666 डॉक्टरों की बहाली सरकार करने जा रही है। झारखंड के डॉक्टर बाहर जा रहे हैं, उनका मनोबल बढ़ाने की जरूरत है। जरूरत पड़ी तो फाइनांशियल बीड के माध्यम से डॉक्टरों की बहाली कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.