अररिया, मई 6 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा पुलिस ने कांड़ संख्या 185 / 19 के एक नामजद आरोपी को मंगलवार की रात कटफर से गिरफ्तार किया है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नामजद आसतानंद सिंह पिता स्व मोहन लाल सिंह कुआड़ी थाना क्षेत्र के कटफर वार्ड संख्या 10 का रहने वाला बताया जाता है। लगभग सात वर्ष पूर्व प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बाढ़ प्रभावित घोषित करने को लेकर सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करने के साथ पदाधिकारियों पर ईट पत्थर एवं कीचड़ फेंका गया था। इस घटना में 82 लोगों को नामजद व एक हजार अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- अफसरों पर ईंट, पत्थर एवं कीचड़ फेंकने के एक नामजद आरोपी गिरफ्तार इस मामले में एक दर्जन से अधिक नामजद आरोपी को जेल भेजा गया है। जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.