प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 19 -- होली पर्व पर आमजन को शुद्ध खाद्य पदार्थ मुहैया कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक की बाजारों में चेकिंग शुरू कर दी गई है। गुरुवार को टीम ने चिलबिला स्थित प्रतिष्ठान पर 36 टिन संदिग्ध सोनपापड़ी जब्त कर लिया और उसका नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अफसरों की टीम ने गुरुवार को विभिन्न बाजार में बेचे जा रहे खोया, खाद्य तेल एवं वनस्पति, घी, गुझिया,तैयार मिठाई, नमकीन, रंगीन कचरी, दूध, पनीर सहित अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांची। चिलबिला पहुंची अफसरों की टीम ने चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान आशाराम ट्रेडर्स पर डंप 36 टिन (चार क्विंटल 80 किग्रा) सोनपापड़ी जब्त कर दी गई। इसकी कुल कीमत करीब 37 हजार...