भदोही, अप्रैल 8 -- भदोही, संवाददाता। डीएम और एसपी के आदेश पर बुधवार को एसडीएम और सीओ ने शस्त्र की दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान अफसरों ने संबंधित को निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी भदोही अरुण गिरी और क्षेत्राधिकारी भदोही अशोक मिश्रा ने शहर स्थित कमला गन हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा दुकान के स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर और लाइसेंस नवीनीकरण से संबंधित सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों का बारीकी से मिलान किया गया। साथ ही दुकान में मौजूद शस्त्रों और कारतूसों की भौतिक गणना करते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि उपलब्ध स्टॉक सरकारी रिकॉर्ड के पूरी तरह अनुरूप है। निरीक्षण के क्रम में दुकान के सुरक्षा मानकों, जैसे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अग्निशमन उपकरणों की स्थिति और शस्त्रों के सुरक्षित रख-रखाव का भी गहन जायजा लिया गया। अधिकारियों ने ...