जौनपुर, अप्रैल 12 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं की कमी का मामला अफसरों ने संज्ञान लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जहां भी शौचालय, यूरिनल या टोटी खराब स्थिति में है अथवा पानी की व्यवस्था नहीं है उसे तत्काल पता करके ठीक कराएं। इसपर खंड शिक्षा अधिकारियों ने भी संबंधित स्कूलों के शिक्षकों ने आख्या मांगी है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने परिषदीय स्कूलों के बच्चों के लिए मौजूद सुविधाओं की हकीकत उजागर करती सिलसिलेवार रिपोर्ट प्रकाशित की। करीब दो दर्जन स्कूलों की तस्वीर दिखाई गई। पता चला कि स्कूलों में शौचालय के दरवाजे टूटे हैं, यूनिरल खराब है, रनिंग वॉटर के फाउंडेशन खराब और टोटियां खराब मिलीं। इस स्थिति पर जन...