सिद्धार्थ, मार्च 2 -- बढ़नी। आगामी त्योहार होली व रमजान को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को एडिशनल एसपी प्रशांत कुमार व सीओ मयंक द्विवेदी ने बढ़नी कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा का अहसास कराया। पुलिस टीम ने गोला बाजार रोड, डाकखाना रोड, बढ़नी डिहवा, आजाद नगर मोहल्ला, भट्ठा मोहल्ला व रामलीला मैदान सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान अफसरों ने लोगों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस द्वारा त्योहारों के मद्देनज़र क्षेत्र में लगातार निगरानी व गश्त जारी रखी जा रही है। गश्त के दौरान थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, चौकी इंचार्ज बढ़नी वीरेन्द्र कुमार यादव, एसआई महेंद्र कुमार,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.